फ्रंट-एंड डेवलपर साक्षात्कार प्रश्न

फ्रंट-एंड डेवलपर साक्षात्कार प्रश्न

इस सूची में कई सवाल हैं जो आप फ्रंट-एंड डेवलपर की नौकरी के साक्षात्कार के दौरान पूछ सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार से इस सूची में दिए गए सारे सवालो को पूछना ज़रूरी नहीं है। इतना समय भी नहीं होता | आपके द्वारा आवश्यक कौशल को सत्यापित करने के लिए आप जिस प्रोफ़ाइल की तलाश कर रहे हैं, उससे संबंधित कुछ चुनें।

ध्यान दे : ध्यान रखें कि इनमें से कई ओपन एंडेड सवाल हैं और इससे दिलचस्प चर्चा हो सकती है जो आपको सीधे उत्तर की तुलना में व्यक्ति की क्षमताओं के बारे में अधिक बताएगी।

विषय-सूची

  1. सामान्य सवाल
  2. एच.टी.एम्.एल के प्रश्न
  3. सीएसएस के प्रश्न
  4. जेएस के प्रश्न
  5. परीक्षण के प्रश्न
  6. प्रदर्शन के प्रश्न
  7. नेटवर्क के प्रश्न
  8. कोडिंग के प्रश्न
  9. मजेदार सवाल

अपना योगदान कैसे दे?

  1. योगदानकर्ता
  2. योगदान कैसे दें?
  3. अनुज्ञाप‍त्र

[⬆]

सामान्य सवाल:

  • आपने कल / इस सप्ताह क्या सीखा?
  • कोडिंग के बारे में आपको क्या पसंद है?
  • हाल ही में आपके द्वारा अनुभव की गई तकनीकी चुनौती क्या है और आपने इसे कैसे हल किया?
  • नई वेब साइट बनाते समय या उसे बनाए रखने के दौरान, क्या आप प्रदर्शन बढ़ाने के लिए उपयोग की जाने वाली कुछ तकनीकों की व्याख्या कर सकते हैं?
  • क्या आप हाल ही में उपयोग किए गए कुछ एसईओ सर्वोत्तम प्रथाओं या तकनीकों का वर्णन कर सकते हैं?
  • क्या आप फ्रंट-एंड सुरक्षा के संबंध में हल की गई किसी भी सामान्य तकनीक या हाल के मुद्दों की व्याख्या कर सकते हैं?
  • अपने कोड की स्थिरता को बढ़ाने के लिए आपने हाल की परियोजनाओं पर व्यक्तिगत रूप से क्या कार्रवाई की है?
  • अपने पसंदीदा डेवलपमेंट माहौल का वर्णन करे?
  • आप किस संस्करण नियंत्रण प्रणाली से परिचित हैं?
  • क्या आप वेब पेज बनाते समय अपने वर्कफ़्लो का वर्णन कर सकते हैं?
  • यदि आपके पास 5 अलग-अलग स्टाइलशीट हैं, तो आप उन्हें साइट में कैसे एकीकृत करेंगे?
  • क्या आप प्रगतिशील वृद्धि और सुशोभित गिरावट के बीच अंतर का वर्णन कर सकते हैं?
  • आप किसी वेबसाइट की संसाधनों को कैसे अनुकूलित करेंगे?
  • एक समय में किसी दिए गए डोमेन से ब्राउज़र कितने संसाधन डाउनलोड करेगा?
    • इसके अपवाद क्या हैं?
  • पेज लोड (कथित या वास्तविक लोड समय) को कम करने के 3 तरीके बताएं।
  • अगर आप एक परियोजना पर काम कर रहे है और उन्होंने टैब का उपयोग किया और आपने रिक्त स्थान का उपयोग किया, तो आप क्या करेंगे?
  • आप एक साधारण स्लाइड शो पेज कैसे बनाएंगे?
  • यदि आप इस वर्ष एक प्रौद्योगिकी में महारत हासिल कर सकते हैं, तो यह क्या होगा?
  • मानकों और मानकों निकायों के महत्व को समझाएं।
  • फ़्लैश ऑफ़ अन-स्टाइलड कॉन्टेंट का महत्व क्या है? आप फ़्लैश ऑफ़ अन-स्टाइलड कॉन्टेंट से कैसे बचेंगे?
  • बताएं कि ARIA और स्क्रीन रीडर क्या हैं, और वेबसाइट को कैसे सुलभ बनाया जाए।
  • सीएसएस एनिमेशन और जावास्क्रिप्ट एनिमेशन के कुछ नुक्सान और फायदे बताये
  • CORS का अर्थ क्या है और यह किस मुद्दे को संबोधित करता है?
  • आपने अपने बॉस या अपने सहयोगी के साथ असहमति को कैसे हैंडल किया?
  • फ्रंट एंड डेवलपमेंट और डिज़ाइन में नवीनतम के बारे में जानने के लिए आप किन संसाधनों का उपयोग करते हैं?

[⬆]

एच.टी.एम्.एल के प्रश्न:

  • doctype(डॉक्टाइप) क्या करता है?
  • आप एक पेज सर्व कैसे करेंगे जिसमे कई भाषा का कंटेंट है?
  • बहुभाषी साइटों के लिए डिजाइन या विकास करते समय आपको किस तरह की चीजों से सावधान रहना चाहिए?
  • डेटा-ऐट्रिब्यूट्स किसके लिए अच्छी हैं?
  • HTML5 को एक ओपन वेब प्लेटफॉर्म के रूप में देखें। HTML5 के निर्माण खंड क्या हैं?
  • कुकी, सेशनस्टोरेज और लोकलस्टोरेज के बीच अंतर का वर्णन करें।
  • <script>, <script async> और <script defer> के बीच अंतर का वर्णन करें।
  • आमतौर पर CSS <link> s को <head> </head> के अंदर और JS <script>को </body> के पहले स्थित करना एक अच्छा विचार क्यों है? क्या आप कोई अपवाद जानते हैं?
  • प्रोग्रेसिव रेंडरिंग क्या है?
  • आप इमेज टैग में srcset एट्रिब्यूट का उपयोग क्यों करेंगे? इस एट्रिब्यूट की सामग्री का मूल्यांकन करते समय ब्राउज़र द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रक्रिया के बारे में बताएं।
  • क्या आपने पहले अलग-अलग HTML टेम्प्लेटिंग भाषाओं का उपयोग किया है?

[⬆]

सीएसएस के प्रश्न:

  • सीएसएस सिलेक्टर स्पेसिफिसिटी क्या है और यह कैसे काम करती है?
  • resetting और normalizing सीएसएस के बीच क्या अंतर है? कौन सा आप चुनेंगे और क्यों?
  • फ़्लोट्स का वर्णन करें और वे कैसे काम करते हैं?
  • (जेड-इंडेक्स) z-index का वर्णन करें और स्टैकिंग कॉन्टेक्स्ट कैसे बनता है?
  • BFC (ब्लॉक फॉर्मेटिंग कॉन्सेप्ट) का वर्णन करें और यह कैसे काम करता है?
  • विभिन्न क्लियरिंग तकनीक क्या हैं और कौन से संदर्भ के लिए उपयुक्त हैं?
  • आप ब्राउज़र-विशिष्ट स्टाइलिंग समस्याओं को ठीक करने के लिए कैसे संपर्क करेंगे?
  • फीचर-कन्स्ट्रैनेड ब्राउज़र के पृष्ठों को आप कैसे सर्व करेंगे?
    • आप किन तकनीकों/प्रक्रियाओं का उपयोग करते हैं?
  • कंटेंट को विसुअली हाईड करने के लिए (और केवल स्क्रीन रीडर्स के लिए उपलब्ध कराने के लिए) अलग-अलग तरीके क्या हैं?
  • क्या आपने कभी ग्रिड सिस्टम का उपयोग किया है, और यदि हां, तो आप क्या पसंद करते हैं?
  • क्या आपने मीडिया प्रश्नों या मोबाइल विशिष्ट लेआउट/सीएसएस का उपयोग या कार्यान्वित किया है?
  • क्या आप एसवीजी स्टाइल से परिचित हैं?
  • क्या आप स्क्रीन के अलावा किसी @media प्रॉपर्टी का उदाहरण दे सकते हैं?
  • कुशल सीएसएस लिखने के लिए (“गोचास”) gotchas में से कुछ क्या हैं?
  • सीएसएस प्रीप्रोसेसर का उपयोग करने के क्या फायदे / नुकसान हैं?
    • आपके द्वारा उपयोग किए गए CSS प्रीप्रोसेसरों के बारे में बताएं कि आपको क्या पसंद है और नापसंद है।
  • आप ऐसे वेब डिज़ाइन को कैसे लागू करेंगे जो गैर-मानक फोंट का उपयोग करता है?
  • बताएं कि एक ब्राउज़र कैसे निर्धारित करता है कि कौन से एलिमेंट्स सीएसएस सिलेक्टर से मेल खाते हैं।
  • सूडो-एलिमेंट्स का वर्णन करें और चर्चा करें कि उनका उपयोग किस लिए किया जाता है।
  • बॉक्स मॉडल के बारे में अपनी समझ को स्पष्ट करें और आप अलग-अलग बॉक्स मॉडल में अपने लेआउट को प्रस्तुत करने के लिए सीएसएस में ब्राउज़र को कैसे बताएंगे।
  • * { box-sizing: border-box; } क्या करता है? इसके क्या फायदे हैं?
  • CSS डिस्प्ले प्रॉपर्टी क्या है और क्या आप इसके उपयोग के कुछ उदाहरण दे सकते हैं?
  • इनलाइन और इनलाइन-ब्लॉक के बीच क्या अंतर है?
  • nth-of-type() और nth-child () सेलेक्टर्स के बीच क्या अंतर है?
  • relative, fixed, absolute और statically positioned element के बीच क्या अंतर है?
  • मौजूदा सीएसएस फ्रेमवर्क का आपने स्थानीय स्तर पर या उत्पादन में उपयोग किया है| आप उन्हें कैसे बदलेंगे / सुधारेंगे?
  • क्या आपने CSS ग्रिड का उपयोग किया है?
  • वेबसाइट को रेस्पॉन्सिव बनाने और मोबाइल फर्स्ट स्ट्रेटेजी के बीच क्या अंतर है?
  • क्या आपने कभी रेटिना ग्राफिक्स के साथ काम किया है? यदि हां, तो आपने कब और किन तकनीकों का उपयोग किया था?
  • क्या कोई कारण है कि आप position: absolute के बजाय translate() का उपयोग करना चाहते हैं, या इसके विपरीत? और क्यों?

[⬆]

जेएस के प्रश्न:

  • इवेंट डेलीगेशन की व्याख्या करें।
  • बताएं कि this जावास्क्रिप्ट में कैसे काम करता है।
    • क्या आप उन तरीकों में से एक का उदाहरण दे सकते हैं जिनमे this के साथ काम करना ES6 में बदल गया है?
  • बताएं कि कैसे prototypal inheritance काम करता है।
  • इनके बीच अंतर क्या है? : null, undefined या undeclared
    • आप इनमें से किसी के स्टेट के लिए कैसे जाँच करेंगे?
  • closure (क्लोसर) क्या है, और आप एक का उपयोग कैसे / क्यों करेंगे?
  • ऑब्जेक्ट प्रॉपर्टीज और ऐरे आइटम्स पर पुनरावृत्ति के लिए आप किस भाषा के निर्माण का उपयोग करते हैं?
  • क्या आप Array.forEach () लूप और Array.map () विधियों के बीच मुख्य अंतर का वर्णन कर सकते हैं और आप एक बनाम दूसरे को क्यों चुनेंगे?
  • anonymous functions के लिए एक विशिष्ट उपयोग मामला क्या है?
  • host objects और native objects के बीच अंतर क्या है?
  • क्या आप उनके बीच अंतर स्पष्ट कर सकते हैं : function Person(){}, var person = Person() और var person = new Person()?
  • function foo() {} और var foo = function() {} के बीच फ़ू के उपयोग पर अंतर स्पष्ट करें|
  • क्या आप बता सकते हैं कि Function.call और Functionsss.apply क्या करते हैं? दोनों के बीच क्या उल्लेखनीय अंतर है?
  • Function.prototype.bind का किसलिए इस्तेमाल करते है?
  • फीचर डिटेक्शन और फीचर इनफरेंस और यु ऐ स्ट्रिंग के इस्तेमाल के बीच क्या अंतर है?
  • hoisting का किसलिए इस्तेमाल करते है?
  • event bubbling का विवरण दें |
  • event capturing का विवरण दें |
  • attribute और property के बीच क्या अंतर है?
  • एक्सटेंडिंग बिल्ट-इन जावास्क्रिप्ट ऑब्जेक्ट्स के फायदे और नुक्सान बताइये ?
  • == और === में क्या अंतर है?
  • जावास्क्रिप्ट के सन्दर्भ में सेम-ओरिजिन पोलिसी क्या है ?
  • “टर्नेरी” शब्द क्या दर्शाता है, इसे टर्नेरी ऑपरेटर क्यों कहा जाता है?
  • स्ट्रिक्ट मोड क्या है? इसका उपयोग करने के कुछ फायदे / नुकसान क्या हैं?
  • जावास्क्रिप्ट को संकलित करने वाली भाषा में जावास्क्रिप्ट कोड लिखने के कुछ फायदे / नुकसान क्या हैं?
  • जावास्क्रिप्ट कोड को डिबग करने के लिए आप किन उपकरण और तकनीक का उपयोग करेंगे?
  • mutableऔर immutable ऑब्जेक्ट्स के बीच अंतर स्पष्ट करें।
    • जावास्क्रिप्ट में immutable ऑब्जेक्ट्स का एक उदाहरण क्या है?
    • immutability के पक्ष और विपक्ष क्या हैं?
    • आप अपने स्वयं के कोड में immutability कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
  • सिंक्रोनस और एसिंक्रोनस फ़ंक्शंस के बीच अंतर स्पष्ट करें।
  • ईवेंट लूप क्या है?
    • कॉल स्टैक और टास्क क्यु के बीच अंतर क्या है?
  • let, varऔर const से बने वेरिएबल के बीच क्या अंतर है ?
  • ES6 क्लास और ES5 फ़ंक्शन कंस्ट्रक्टर्स के बीच अंतर क्या हैं?
  • क्या आप नए एरो => फ़ंक्शन सिंटैक्स का कोई यूज़ केस बाता सकते है? यह नया सिंटैक्स अन्य फंक्शन से कैसे भिन्न होता है?
  • कंस्ट्रक्टर के मेथड में एरो सिंटेक्स को इस्तेमाल करने का क्या फायदा है?
  • हायर-आर्डर फ़ंक्शन की परिभाषा क्या है?
  • क्या आप ऑब्जेक्ट या ऐरे को डीस्ट्रक्चर करने का उपाय बता सकते है ?
  • क्या आप ES6 टेम्प्लेट लिटरल्स के साथ एक स्ट्रिंग बनाने का एक उदाहरण दे सकते हैं?
  • क्या आप करी फंक्शन का उदाहरण दे सकते हैं और यह सिंटैक्स लाभ क्यों प्रदान करता है?
  • spread सिंटैक्स का उपयोग करने के क्या लाभ हैं और यह बाकी सिंटैक्स से कैसे अलग है?
  • आप फाइलस को कोड के बीच कैसे शेयर करेंगे?
  • आप स्टेटीक क्लास मेंबरस को क्यु बनाना चाहेंगे?
  • नीचे दिए गए कोड को काम करवाए :
[1,2,3,4,5].duplicator(); // [1,2,3,4,5,1,2,3,4,5]
  • 3 के गुणक में (फ़िज़) “fizz”, 5 के गुणक पर (बज़) “buzz” और 3 और 5 के गुणक में (फ़िज़बज़) “fizzbuzz” का उत्पादन करते हुए 100 तक का लूप बनाएँ।

[⬆]

परीक्षण के प्रश्न

  • अपने कोड के परीक्षण के कुछ फायदे / नुकसान क्या हैं?
  • आप अपने कोड की कार्यक्षमता का परीक्षण करने के लिए किन उपकरणों का उपयोग करेंगे?
  • एक इकाई परीक्षण और एक कार्यात्मक / एकीकरण परीक्षण के बीच अंतर क्या है?
  • कोड स्टाइल लिंटिंग टूल का उद्देश्य क्या है?

[⬆]

प्रदर्शन के प्रश्न

  • अपने कोड में एक प्रदर्शन बग खोजने के लिए आप किन उपकरणों का उपयोग करेंगे?
  • आपकी वेबसाइट के स्क्रॉलिंग प्रदर्शन में सुधार करने के कुछ तरीके क्या हैं?
  • लेआउट, पेंटिंग और कंपोज़िंग के बीच अंतर स्पष्ट करें।

[⬆]

नेटवर्क के प्रश्न

  • परंपरागत रूप से, कई डोमेन से साइट की संपत्ति की सेवा करना बेहतर क्यों रहा है?
  • जब आप किसी वेबसाइट के यूआरएल टाइप करते हैं, तो उस प्रक्रिया का वर्णन करें (शुरुवात से जब तक वह स्क्रीन पर लोड करती है)|
  • लॉन्ग-पोलिंग, वेबसोकेट और सर्वर-सेंट इवेंट के बीच अंतर क्या हैं?
  • निम्नलिखित अनुरोध और प्रतिक्रिया शीर्षकों की व्याख्या करें:
    • Expires, Date, Age एवं If-Modified- में क्या अंतर है|
    • Do Not Track
    • Cache-Control
    • Transfer-Encoding
    • ETag
    • X-Frame-Options
  • HTTP के क्या तरीके हैं? उन सभी HTTP तरीकों को सूचीबद्ध करें जिन्हें आप जानते हैं, और उन्हें समझाएं।
  • डोमेन प्री-फेचिंग क्या है और यह प्रदर्शन में कैसे मदद करता है?
  • सीडीएन क्या है और इसका उपयोग करने से क्या लाभ है?

[⬆]

कोडिंग के प्रश्न:

प्रश्न: foo(फू) का मूल्य क्या है?

var foo = 10 + '20';

प्रश्न:नीचे दिए गए कोड का आउटपुट क्या होगा?

console.log(0.1 + 0.2 == 0.3);

प्रश्न:नीचे दिए गए कोड को आप काम कैसे करवाएंगे?

add(2, 5); // 7
add(2)(5); // 7

प्रश्न: निम्नलिखित कथन से क्या मान लौटा है?

"i'm a lasagna hog".split("").reverse().join("");

प्रश्न:window.foo का मूल्य क्या है?

( window.foo || ( window.foo = "bar" ) );

प्रश्न: नीचे दिए गए दो अलर्ट का परिणाम क्या है?

var foo = "Hello";
(function() {
  var bar = " World";
  alert(foo + bar);
})();
alert(foo + bar);

प्रश्न: foo.length का मूल्य क्या है?

var foo = [];
foo.push(1);
foo.push(2);

प्रश्न: foo.x का मूल्य क्या है?

var foo = {n: 1};
var bar = foo;
foo.x = foo = {n: 2};

प्रश्न: निम्नलिखित कोड क्या प्रिंट करता है?

console.log('one');
setTimeout(function() {
  console.log('two');
}, 0);
Promise.resolve().then(function() {
  console.log('three');
})
console.log('four');

प्रश्न: इन चार कथनों में क्या अंतर है?

doSomething().then(function () {
  return doSomethingElse();
});

doSomething().then(function () {
  doSomethingElse();
});

doSomething().then(doSomethingElse());

doSomething().then(doSomethingElse);

[⬆]

मजेदार सवाल:

  • आपने हाल ही में किस मज़ेदार परियोजना पर काम किया है?
  • आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले डेवलपर टूल के बारे में अपनी कुछ पसंदीदा बातें बताएं|
  • फ्रंट-एंड समुदाय में आपको कौन प्रेरित करता है?
  • क्या आपने कोई व्यक्तिगत परियोजनाएं बनाई है? अगर हां, तो किस प्रकार की बनाई है उसका वर्णन करें?
  • इंटरनेट एक्सप्लोरर की आपकी पसंदीदा विशेषता क्या है?
  • आपको कैसी कॉफ़ी पसंद है?

[⬆]

योगदानकर्ता :

यह दस्तावेज @paul_irish @bentruyman @cowboy @ajpiano @SlexAxton @boazsender @miketaylr @vladikoff @gf3 @jon_neal @sambreed एवं @iansym के सहयोग से शुरू हुआ था |

इस दस्तावेज को तबसे कई और लोगो का सहयोग मिला है : १०० डेवलपर.